Poshan Abhiyaan (Yojana 2025) : कुपोषण मुक्त भारत हमारा।
Poshan Abhiyaan (Yojana 2025) : कुपोषण मुक्त भारत हमारा।
पोषण अभियान (Poshan Abhiyaan) की आरम्भिक तिथी 8 मार्च 2018 की है। जिसकी शुरुआत देश के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। पोषण अभियान देश की किशोरियो, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान करवाने वाली महिलाओ एवं वे बालक बालिकाएं जिनकी आयु 0-6 वर्ष के मध्य है। उनको पूर्व पोषण दिलवाने के लिए इस पोषण अभियान (योजना) का शुभारम्भ किया गया। इस लेख में हम आपको पोषण अभियान (Poshan Abhiyaan Yojana 2025) की सम्पूर्ण जानकारी के बारे में तो बताएँगे ही साथ ही साथ Yojana के उद्देश्य, लाभ, लक्ष्य जैसी समस्त जानकारी के बारे में भी बताएँगे।
Poshan Abhiyaan 2024 Kya Hai? पोषण अभियान 2024 क्या है?
देश में बढ़ती कुपोषणता को मध्यनजर रखते हुए सरकार द्वारा पोषण अभियान 2024 की नींव रखी गई थी। जिसका लक्ष्य 0 से 6 वर्ष के मध्य के बच्चों मे पोषक तत्वों की कमी से हो रहे कुपोषण को कम करना है। योजना के तहत किशोरियों में खून की कमी से हो रही एनिमिया जैसी सम्बन्धित बिमारियों की रोकथाम करना है। जिससे बढ़ती उम्र में उन्हें कोई हानि न हो साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं व स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को समय - समय पर पूर्ण पोषक के तत्व साथ-साथ पोषक आहार व आयरन जैसी गोलियों का सेवन भी होता रहे तथा देश में बढते कुपोषण सम्बन्धित बिमारियों की रोकथाम की जा सके। मुख्य रूप से Yojana का मकसद स्टेटिंग को 2%, अल्पपोषण को 2%, एनीमिया को 3%, और जन्म के समय वजन की कमी को 2% तक कम करना है।Read More :
1) बीमा सखी योजना Complete facts 2) महिला सम्मान योजना Complete facts
3) आवास योजना ग्रामीण Complete facts 4) पीएम ई ड्राइव योजना Complete facts
5) विद्या लक्ष्मी योजना Complete facts 6) मंगला पशु बीमा योजना Complete facts
Poshan Abhiyaan 2025 Detail View-पोषण अभियान 2025 विस्तार से देखें।
योजना | विस्तार |
---|---|
योजना का नाम | पोषण अभियान (Poshan Abhiyaan) |
किसने शुरू किया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
प्रारम्भिक तिथी | 8, March.18 |
उद्देश्य | 0 से 6 वर्ष के मध्य के बच्चे,किशोरियो, गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिलाएं को आहार प्रदान कर कुपोषण से मुक्त करना। |
लाभ-पात्र | भारत देश का प्रत्येक 0 से 6 वर्ष के मध्य के बच्चे,किशोरियो, गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिलाएं |
विभाग | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry Of Women And Child Development) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://poshanabhiyaan.gov.in/ |
हेल्पलाइन नंबर | 14408 |
Table Contents
1) Poshan Abhiyaan Scheme Ka Uddeshya Kya Hai? पोषण अभियान योजना का उद्देश्य क्या है?2) Poshan Abhiyaan (Yojana) Ke Benefits Kya Hai? पोषण अभियान (योजना) के लाभ क्या हैं?
3) Poshan Abhiyaan Yojana 2025 Ke Mehtav Kya Hai? पोषण अभियान योजना 2025 के महत्व क्या है?
4) Poshan Abhiyaan (PMPA) Ka Lakshya Kya Hai? पोषण अभियान (पीएमपीए) का लक्ष्य क्या है?
5) Poshan Abhiyaan Ke Tehat Jimmedariyan Kya Hai? पोषण अभियान के तहत जिम्मेदारियां क्या है?
5.1) Anganwadi Karyakarta Ki Jimmedari-आंगनबाडी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी।
5.2) Garbhwati Mahilaon Ki Jimmedari-गर्भवती महिलाओं की जिम्मेदारी।
6) Poshan Abhiyaan Ke Mukhya Ghatak Kya Hai? पोषण अभियान के मुख्य घटक क्या हैं?
7) Conclusion
8) FAQ
1) Poshan Abhiyaan Scheme Ka Uddeshya Kya Hai? पोषण अभियान योजना का उद्देश्य क्या है?
पोषण अभियान योजना (Poshan Abhiyaan Scheme) के लागू करने के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है।
- Yojana के तहत गर्भावस्था व स्तनपान करवाने वाली महिलाओं में बढते एनिमिया जैसी बिमारियों को जड़ से समाप्त करना है।
- 0-6 वर्ष के कम वजनों के बच्चों को पूर्ण पोषण आहार प्रदान कर उनके कम वजन की समस्या में गिरावट लाना है।
- किशोरियों को स्वस्थ एवं पूर्ण फर्टिलाइज्ड आहार प्रदान करना एवं स्वच्छता की और ध्यान दिलवाना है।
- ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पूर्ण व स्वस्थ पोषण तथा स्वच्छता की और जागरूक करना।
- बाल-विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना तथा यह निश्चित करना की बालिका के विवाह की सही उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो।
2) Poshan Abhiyaan (Yojana) Ke Benefits Kya Hai? पोषण अभियान (योजना) के लाभ क्या हैं?
पोषण अभियान योजना (Poshan Abhiyaan Yojana) के लाभ निम्न प्रकार से है।
- योजना के लागू होने से कुपोषण की स्थिति को कम किया जा सकेगा।
- ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को जागरूकता मिलने से स्वस्थ्य पोषण में वृद्धि मिलेगी।
- एनिमिया जैसी सम्बन्धित बिमारियों की रोकथाम होगी। पूर्ण पोषण की स्थिरता में बढोतरी से बच्चों के कम वजन में गिरावट आयेगी तथा बचपन से होने वाली मानसिक बिमारि में भी गिरावट आयेगी।
- रेडियो स्टेशन, नुक्कड नाटक व मंचित कार्यक्रम के तहत लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
3) Poshan Abhiyaan Yojana 2025 Ke Mehtav Kya Hai? पोषण अभियान योजना 2025 के महत्व क्या है?
पोषण अभियान योजना 2025 (Poshan Abhiyaan Yojana 2025) के मुख्य प्रायोगिक महत्व निम्नलिखित है।
- स्वस्थ्य व पूर्ण आहार युक्त पोषण बच्चो के मानसिक विकास व शारिरीक विकास के लिए अतिआवश्यक है।
- Yojana का महत्व लोगो को जागरुक करना तथा भारत देश में कुपोषण को जड़ से खत्म करने की और एक महत्वपूर्ण पहल है।
- ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों में उन्मूलन चलाकर लोगों को स्वस्थ्य आहार / स्वच्छता की और प्रेरित करना है।
Read More :
1) मातृत्व वंदना योजना Complete facts 2) सूर्य घर योजना Complete facts
5) महिला समृद्धि योजना Complete facts 4) फसल बीमा योजना Complete facts
6) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना Complete facts
4) Poshan Abhiyaan (PMPA) Ka Lakshya Kya Hai? पोषण अभियान (पीएमपीए) का लक्ष्य क्या है?
पोषण अभियान, पीएमपीए (Poshan Abhiyaan, PMPA) के मुख्य लक्ष्य निम्नलिखित है।
योजना के तहत क्रमश: निम्न स्थिति में कमी लाना है।
- स्टटिंग में 2% की कमी
- अल्पपोषण में 2% की कमी
- एनीमिया में 3% की कमी
- और जन्म के समय बच्चे के वजन में 2%
- इन सभी आकडों में प्रतिवर्ष गिरावट लाना है।
5) Poshan Abhiyaan Ke Tehat Jimmedariyan Kya Hai? पोषण अभियान के तहत जिम्मेदारियां क्या है?
पोषण अभियान (Poshan Abhiyaan) की निम्न प्रकार की जिम्मेदारियां है। जो इस प्रकार है।
5.1) Anganwadi Karyakarta Ki Jimmedari-आंगनबाडी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी।
5.2) Garbhwati Mahilaon Ki Jimmedari-गर्भवती महिलाओं की जिम्मेदारी।
5.1) Anganwadi Karyakarta Ki Jimmedari-आंगनबाडी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी।
- सरकार से मिलने वाले पोषक आहार को गर्भवती महिलाओं स्तनपान करवाने वाली महिलाओं व बच्चों तक पहुचाये।
- गर्भवती महिला व नवजात के पूर्ण रूप से टिकाकरण का विशेष ध्यान दे।
- गर्भवती महिलाओं/नवजात शिशुओं के समय-समय पर घर पर जाकर उनके स्वास्थ्य की देख रेख करते रहें।
- नवजात बच्चे के वजन / शारिरीक विकास का विशेष ध्यान रेख।
- किशोरियों को आयरन व पौष्टिक आहार का सेवन करने के लिए प्रेरित करे।
- हफ्ते में एक बार आई. एफ. ए की नीली गोली जरूर ले जिससे माहवारी में हो रहे रक्त स्त्राव से आयरन की कमी न हो।
- माहवारी के समय सैनेटरी नेपकिन का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना जिससे किसी बिमारी का खतरा न हो।
- पौष्टिक दूध के उपयोग के साथ-साथ आयोडिन युक्त नमक का सेवन करें।
5.2) Garbhwati Mahilaon Ki Jimmedari-गर्भवती महिलाओं की जिम्मेदारी।
- हरि सब्जियां, फल, दूध आदि का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
- गर्भावस्था के चौथे महिने से प्रसव होने तक आई. एफ. ए आयरन की गोली भोजन के पश्चात् जरूर ले।
- कैल्शियम की खुराक भी साथ-साथ समय पर लेते रहें।
- गर्भावस्था में लगने वाले सभी टिकाकरण समय-समय पर लगवाते रहें।
- गर्भवती होने से लेकर प्रसव होने तक समय-समय पर सभी जाँचें जैसे ए.एन.सी की जाँच करवाते रहे जिससे गर्भावस्था में पल रहे नवजात की स्थिति का पता चलता रहे।
- अस्पताल व स्वास्थ्य केन्द्र में ही प्रसव करवायें।
- स्वच्छता का ख्याल रखने के साथ -साथ खाना खाने के बाद और शौचालय का स्तेमाल करने के बाद साबुन से हाथ जरूर धोयें।
6) Poshan Abhiyaan Ke Mukhya Ghatak Kya Hai? पोषण अभियान के मुख्य घटक क्या हैं?
पोषण अभियान के प्रमुख घटकों की भी स्थापना की गई है। जो निम्नलिखित है।
- प्रधानमंत्री पोषण योजना
- सक्षम आँगनवाड़ी और पोषण 2.0
7) Conclusion
पोषण अभियान योजना का कार्यान्वन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया गया है। Yojana का लक्ष्य देश में कुपोषित बच्चे नाटेपन व नवजात के कम वजन का होना एवं महिलाओं में एनिमीया जैसी बढ़ती बीमारियों को जड़ से समाप्त कर एक स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रेरित करना है। तथा देश के प्रत्येक हिस्से में हर व्यक्ति को जागरुक करना तथा देश की गर्भवती महिलाओं व स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को सरकार द्वारा प्रदान किये जाने वाले पूर्ण पोषक आहार की तरफ बढावा देना है। जिससे भारत देश मे कुपोषण को जड़ से समाप्त किया जा सके।8) FAQ
Ques.1 पोषण अभियान का क्या अर्थ है?
Ans. पोषण अभियान योजना (Poshan Abhiyaan Yojana) का मुख्य अर्थ भारत देश कि गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिलाओं, किशोरियों व 0-6 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पूर्ण पोषण आहार प्रदान कर कुपोषण से दूर करना है।
Ques. 2 पोषण अभियान की शुरूआत किसके द्वारा की गई?
Ans. पोषण अभियान (Poshan Abhiyaan) का शुभारम्भ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 8 मार्च 2018 को राजस्थान राज्य के झुझुनू जिले में किया गया था।
Ques. 3 पोषण अभियान का कार्यान्वन किसके द्वारा किया गया है?
Ans. पोषण अभियान (Poshan Abhiyaan Scheme) का जो भी कार्यान्वन होगा उसकी जिम्मेदारी सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को दि गई है।
Q4) पोषण अभियान का पोषण माह,कब मनाया जाता है?
Ans. पोषण अभियान Yojana हर वर्ष सितम्बर के माह में पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य सभी को पोषण महत्वों को समझाते हुए जागरुक करना है।
Ques. 5 राष्ट्रिय पोषण सप्ताह 2024 की थीम क्या है?
Ans. राष्ट्रिय पोषण सप्ताह 2024 की प्रमुख थीम सभी के घर पौष्टिक आहार पहुँचाना तथा 0-6 वर्ष के बच्चों में कुपोषण की दर कर कम करके नवजात के जन्म के समय कम वजन की दर को कम करना है।
एक टिप्पणी भेजें