Beti Bachao Beti Padhao Yojana-एक कदम बेटी की सुरक्षा की ओर।
Beti Bachao Beti Padhao Yojana-एक कदम बेटी की सुरक्षा की ओर।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (Beti Bachao Beti Padhao Yojana) की शुभ शुरुआत 22 जनवरी 2015 को देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पानीपत हरियाणा में हुई थी। Yojana का मकसद देश की बेटीयों को सुरक्षा प्रदान कर उनकी शिक्षा को आगे तक ले जाना है। इस लेख में हम आपको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में तो बताएँगे ही। साथ ही साथ योजना के उद्देश्य, लाभ-फ़ायदे, विशेषताएं, प्रतिक्रियाऐं की सम्पूर्ण जानकारी के बारे में भी बताएँगे।
Beti Bachao Beti Padhao Kya Hai? बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ क्या है?
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की यह एक ऐसी पहल है। जो बेटियों के भविष्य को उजागर करेगी तथा देशभर में उन्हे समानता का अधिकार भी प्रदान करेगी तथा बेटा बेटी में होने वाले लिंग भेद को भी खत्म करेगी। लैंगिक भेदभाव खत्म होने से बेटियों का कल्याण होगा तथा वह अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर पायेगी। वह अपनी शिक्षा पूरी कर जीवन में सफल हो पायेगी। योजना के शुभारम्भ के साथ-साथ लोगों की बालिकाओं के प्रति ऐसी सोच को सही किया जा रहा है। की वह कुछ कर नहीं सकती गलत जो अधिकार लड़कों को दिये जा रहे हैं। वही समानता का अधिकार बालिकाओं को भी मिलना चाहिए। Yojana का मकसद लोगों को बेटियों के प्रति जागरुक करने के साथ-साथ सरकार द्वारा चलायी जा रही और भी अन्य योजनाएं जो बालिकाओं के हित में है। उनमें हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है। जिससे वह अपनी बेटियों को पढ़ा-लिखा कर उसे आगे बढाये जिससे वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके व कुछ बन सके।
Read More :
1) बीमा सखी योजना Whole facts 2) महिला सम्मान योजना Whole facts
3) आवास योजना ग्रामीण Whole facts 4) पीएम ई ड्राइव योजना Whole facts
5) विद्या लक्ष्मी योजना Whole facts
Beti Bachao Beti Padhao Scheme 2025 Detail View-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना 2025 विवरण देखें।
योजना | विस्तार |
---|---|
योजना का नाम | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना |
किसने शुरू किया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
प्रारम्भिक तिथी | 22, Jan.15 |
उद्देश्य | लैंगिकता को समाप्त कर बेटा-बेटी को समान अधिकार दिलाना। |
लाभ-पात्र | भारत देश का प्रत्येक बेटी |
विभाग | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry Of Women And Child Development) |
Table Of Contents
1) Beti Bachao Beti Padhao Scheme Ka Uddeshya Kya Hai? बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का वस्तुनिष्ठता क्या है?
2) Beti Bachao Beti Padhao Scheme Benefits Kya Hai? बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना लाभ क्या है?
3) Beti Bachao Beti Padhao Yojana Ki Visheshtayen Kya Hai? बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की विशेषताएं क्या हैं?
4) BBBP Se Judi Kuch Pratikriyaen-बीबीबीपी से जुड़ें कुछ प्रतिक्रियाऐं।
5) Conclusion
6) FAQ
1) Beti Bachao Beti Padhao Scheme Ka Uddeshya Kya Hai? बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का वस्तुनिष्ठता क्या है?
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को सुचारू रूप से शुरू करने के मुख्य उद्देश्य निम्न है।
- योजना का मुख्य उद्देश्य बेटीयों के बढ़ती कन्या भ्रूण हत्या को जड़ से खत्म करना।बटीयो को शारीरिक व मानसिक नुकसान से बचाना।
- लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना ताकि वे सुरक्षित जीवन जी सके।
- आज भी कई जगह पर लड़कियो पर हिंसा होती है। हिसंक को खत्म कर बेटियों को आवाज उठाना सिखाना जिससे उनपर हो रहे अत्याचार का वे खुद जवाब दे सके।
2) Beti Bachao Beti Padhao Scheme Benefits Kya Hai? बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना लाभ क्या है?
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना (Beti Bachao Beti Padhao Scheme) के लाभ मुख्यतः निम्नलिखित है।
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के उन्मूलन से लोग बेटियों के प्रति जागरुक होगें।
- बेटियों को भी बेटों की तरह प्रत्येक क्षेत्र में भाग लेने का अधिकार होगा।
- इस Yojana के सुचारू रूप से चलने से लोगों की सोच को बदला जा सकेगा। वे लोग जो घर मे बेटियो के जन्म पर दुखी होते है।
- देश में हो रहे बेटियों के गर्भपात व कन्याभ्रूण हत्या पर योजना के अन्तर्गत रोक लगाना। जिससे बेटियों का विकास हो व समाज की सोच को बदला जा सके।
- बेटियों के विकास को बढाना तथा उन्हें समाज में नई पहचान व दिलवाना।
3) Beti Bachao Beti Padhao Yojana Ki Visheshtayen Kya Hai? बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की विशेषताएं क्या हैं?
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की मुख्य रूप से विशेषताएं निम्नलिखित है।
- बेटियों के उज्जवल भविष्य की और प्रेरित करना।
- बेटियों के लिए चलायी जा रही योजनाएं जिनसे उन्हें लाभ मिले इन योजनाओं के प्रति सभी को प्रेरित करना।
- महिलाओं को उनके सम्मान के लिए अधिकार दिलवाना।
- आज भी गाँवों में व कई कन्या भूण हत्या जैसे हादसे होते हैं। उन हादसों को जड़ से खत्म कर लोगों की सोच में परिवर्तन करना।
- जिस तरह से लडको को हर क्षेत्र में आगे बढने का मौका दिया जा रहा है। उसी तरह बेटियों को भी हर क्षेत्र में आगे बढने का अवसर प्रदान करना।
Read More :
1) मातृत्व वंदना योजना Whole facts 2) सूर्य घर योजना Whole facts
3) महिला समृद्धि योजना Whole facts 4) फसल बीमा योजना Whole facts
5) मंगला पशु बीमा योजना Whole facts
4) BBBP Se Judi Kuch Pratikriyaen-बीबीबीपी से जुड़ें कुछ प्रतिक्रियाऐं।
बीबीबीपी (BBBP) से जुड़ें कुछ ऐसी प्रतिक्रियाऐं है। जिन्हें जानना और समझना आवश्यक है।
बेटियों व महिलाओं के प्रति सोच को जागरुक करने के लिए और भी कई ऐसी योजनाएं हैं। जो सरकार द्वारा बेटि बचाओ बेटि पढ़ाओ योजना में शामिल है। योजना से सम्बन्धित दो मुख्य योजनाएं :
1) सुकन्या समृद्धि योजना
2) मातृ वन्दना योजना
1) सुकन्या समृद्धि योजना :
बालिकाओं की उच्च शिक्षा व उसकी जीवनशैली को सुधारने के लिए इस योजना की शुरुआत गई है। जिसमे जिस घर में कन्या का जन्म होता है। उसी समय से उसके लिए माता या पिता द्वारा पोस्ट ऑफिस या बैकों में एक सुकन्या समृद्धि खाता खोला जाता है। जिसमे साल भर में माता-पिता जितना भी पैसा जमा करवाते है। सरकार द्वारा उस मूल राशि पर प्रतिवर्ष चक्रवृद्धि ब्याज जोडा जाता है। बेटि के 21 वर्ष पूर्ण होने पर वह राशि बेटि को दी जाती है। जिससे वह स्वयं की अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकती है तथा बेटि के विवाह के समय भी यह राशि काम आ सकती है।
2) मातृ वन्दना योजना :
मातृ वंदना योजना जो की गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए है। जिसमें सरकार द्वारा पहला बच्चा होने पर 6500 रु. व दूसरा बच्चा होने पर 6000 रु. की आर्थिक सहायता के साथ-साथ गर्भवती महिला को लगने वाले सभी टिकाकरण व पूर्ण पौषक तत्व के साथ आयरन, कैल्सियम, विटामीन आदि भी उपलब्ध करवाया जाता है। तथा स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को समय - समय पर पोषाहार जैसे शुद्ध दाल, दलिया मूंग खिचडी आदि भी उपलब्ध करवाये जाते है। साथ में सेनेटरी नैपकिन भी दिये जाते है। जिससे वह पूर्ण रूप से स्वयं की स्वच्छता का ख्याल रख सके इन सभी सुविधाओं के साथ बच्चे के लगने वाले सभी टिकाकरण भी निशुल्क उपलब्ध करवाये जाते है। जिससे बच्चे को आने वाले समय में किसी भी गम्भीर बिमारी से दूर रखा जा सके।
5) Conclusion
जहाँ देश की 140 करोड़ की आबादी है। वही उसमें अगर हम बेटियों की बात करे या महिलाओं की बात करे तो एक तिहाई हिस्सा भी नहीं है। क्योंकि आज के ऐसे समय में भी कई ऐसे गाँव कस्बे हैं। जहाँ लोगों की सोच को बदला नहीं जा सका है। उन्हें अपने परिवार में बेटियों की जगह बेटे चाहिए इसी सोच को बदलने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना को शुरू किया गया है। एवं देश के ऐसे कई कस्बे व गांव है। जहाँ बेटी बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के सर्वे करवाकर लोगो को जागरुक किया जा रहा है। जिससे लोगो की सोच विकसित होगी व बेटियो का विकास होगा। इसी तरह देश बदलेगा व आगे बढ़ेगा।
6) FAQ
Ques. 1 बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना क्या है?
Ans. बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना का मकसद देश में लिगांनुपात को खत्म कर सामाजिक रूप से बेटियों को समान अधिकार दिलवाना है।
Ques. 2 बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना की मुख्य विशेषताएं क्या है?
Ans. बीबीबीपी (BBBP) योजना की प्रमुख विशेषता बेटियों के जन्म के लिए जागरुकता फैलाना व समय-समय पर बालिका विकास के लि कार्यक्रम विकसित करना है।
Ques. 3 बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना की शुरुआत कब हुई।
Ans. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का शुभारम्भ 22 जनवरी 2015 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पानीपत हरियाणा में किया गया था।
Ques. 4 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
Ans. योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को समान अधिकार दिलवाना है। तथा बालिकाओं के विकास के लिए उच्य शिक्षा प्रदान करवाना है।
Ques. 5 बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना का महत्व क्या है?
Ans. Yojana का महत्व बेटियों के आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है। तथा समाज में लैंगिक समानता को बढ़ाना देना है।
एक टिप्पणी भेजें