All About (PMMVY) Yojana 2025 : संपूर्ण जानकारी।
All About (PMMVY) Yojana 2025 : संपूर्ण जानकारी।
प्रधानमंत्रि मातृ वंदना योजना की शुरुआत 1/1/2017 को हुई थी। यह योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन आती है। Yojana का मकसद वे महिलाएं जो गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली है। उनको धनराशि प्रदान कराई जाती है। जो सीधे महिला के खाते में DB.T के माध्यम से उपलब्ध होती है। साथ ही साथ प्रत्येक माह पोषाहार (मूंग दाल खिचडी / दलिया ) आदि भी उपलब्ध करवाया जाता है। इस लेख में हम आपको PMMVY योजना के बारे में तो बताएँगे ही। साथ ही साथ योजना का उद्देश्य क्या है ? योजना की पात्रता-अपात्रता, योजना में पंजीकरण कैसे करें? की सम्पूर्ण जानकारी के बारे में भी बताएँगे। जिसे पढ़ कर आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
.webp)
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Kya Hai? प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्या है?
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना स्तन-पान करवाने वाली महिला एवं गर्भवती महिलाओं को आर्थिक व वित्तीय सहायता प्रदान करने की एक पहल है। योजना के अन्तर्गत वे महिलाएं जो गर्भवती है। उन्हें पूर्ण रूप से आर्थिक सहायता प्रदान करना है। तथा समय-समय पर टिकाकरण से लेकर उसके प्रसव के समय तक पूर्ण रूप से सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत जच्चा व बच्चा को प्रसव के बाद सरकार द्वारा कई सहायताएं प्रदान की जायेगी। जैसे टिकाकरण, पोषाहार, मल्टी - विटामीन, आयरन, केल्सियम आदि। जिससे वे गर्भवती महिलाएं जो प्रसव के दौरान एनिमिया जैसी बिमारी का सामना करती है। उन आँकडों को जड़ से खत्म करना तथा बच्चे के लगने वाले सभी टिकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाना है।
Matru Vandana Yojana Complete View-मातृ वंदना योजना विवरण।
योजना | विवरण |
---|---|
योजना किसने शुरू की | नरेंद्र मोदी |
लाभार्थी नामांकित | 4 करोड़ |
प्रारम्भिक तिथी | 01/01/17 |
लाभ-पात्र | गर्भवती महिलाएं और नवजात शिशु |
आवेदिका की उम्र | 19 वर्ष से उपर |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmmvy.wcd.gov.in/ |
हेल्पलाइन नम्बर | 011-23382393, 14408 |
Table Of Contents
1) PM Matru Vandana Yojana Ka Uddeshya Kya Hai? पीएम मातृत्व वंदना योजना का उद्देश्य क्या है?
2) Pradhanmantri Matru Vandana Yojana Ke Labh Or Fayde Kya Hai? प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ और फायदे क्या हैं?
3) PMMVY Ki Visheshtayen Kya Hai? पीएमएमवीवाई की विशेष्ताएं क्या हैं?
4) PMMVY 2.0 Me Sarkar Dwara Di Jani Rashi Kitni Milti Hai? PMMVY 2.0 में सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि कितनी मिलती है?
5) Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Me Aavedan Karne Ki Eligibility Kya Hai? प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में आवेदन करने की पात्रता क्या है?
6) Matru Vandana Yojana Me Aavedan Karne Ke Liye Mukhya Dastavej Konse Hai? मातृत्व वंदना योजना में आवेदन करने के लिए मुख्य दस्तावेज़ कौन से है?
7) Matru Vandana Yojana (PMMVY) Me Registration Kaise Kare? मातृ वंदना योजना (PMMVY) में पंजीकरण कैसे करें?
7.1) Mamta Card Process- ममता कार्ड प्रक्रिया।
7.2) Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Online Registration-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऑनलाइन पंजीकरण।
7.3) Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Offline Registration-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऑफलाइन पंजीकरण।
8) Conclusion
9) FAQ
1) PM Matru Vandana Yojana Ka Uddeshya Kya Hai? पीएम मातृत्व वंदना योजना का उद्देश्य क्या है?
पीएम मातृ वंदना योजना (PM Matru Vandana Yojana) का योजना के मुख्य उद्देश्य निम्न है। जो इस प्रकार है।
- स्तनपान करवाने वाली महिलाएं, व गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ सम्बन्धि व उनके प्रसव से सम्बन्धि सेवाएं उपलब्ध करवाना।
- Yojana का मुख्य उद्देश्य लिंग भेदभाव को खत्म करके भ्रुण हत्या को जड़ से खत्म करना है
- गर्भवती महिलाओं को लगने वाले टिकाकरण व प्रसव के बाद बच्चे को लगने वाले टिकाकरण की सेवाओं के प्रति जागरुक करना व पूर्ण टिकाकरण की सेवाएं उपलब्ध करवाना।
- वे ग्रामीण महिलाएं जो आर्थिक मंदी के चलते खुद की गर्भावस्था पर ध्यान नही दे पाती या प्रसव के बाद बच्चे का पालन-पोषण नहीं कर पाती उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना।
- योजना के तहत यदि महिला के पहला बच्चा होता है। तो उसे 5000 रु. की राशि प्रदान की जाती थी। अब सरकार द्वारा नए नियम के तहत इस राशि को बड़ा कर 6500 रु. कर दी गई है। व दूसरा, बच्चा होने पर 6000 रु. की राश की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- महिला को एनिमिया जैसी गम्भीर बिमारी ना हो उसके लिए उसे आयरन, कैल्सियम, विटामीन आदि जैसी दवाइयां बीना किसी राशि के उपलब्ध करवाना।
2) Pradhanmantri Matru Vandana Yojana Ke Labh Or Fayde Kya Hai? प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ और फायदे क्या हैं?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (Pradhan Mantri Vandana Yojana) में मिलने वाले लाभ व फायदे निम्नलिखित है।
वित्तीय राशि की सहायता :- सरकार द्वारा योजना के तहत अतीत में यदि पहला बच्चा होता था। तो उसे 5000 रु. व दूसरा बच्चा होने पर 6000 रु. वित्तीय सहायता प्रदान की जाती थी। सरकार द्वारा 8, March 25 के तहत नए नियम लागू होने के अनुसार दी जाने वाली इस राशि में बदलाव किए गये है। जो की इस तरह से है।
- राज्य की गर्भवती महिलाओं को पहला बच्चा होने पर 5000 रु. से बड़ा कर 6500 रु. की राशि दी जाएगी। मुख्य रूप से 1500 रु. की बढ़ोतरी करते हुए अब महिलाओं को 6500 रु. की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- यहीं योजना के अंतर्गत दिव्यांग महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए राशि की बढ़ोतरी की गई है। दिव्यांग महिलाओं को अब 6500 रु. की जगह 10000 रु. की राशि की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
पूर्ण टिकाकरण की सुविधा :- योजना के तहत गर्भवती महिला व नवजात बच्चे के सम्पूर्ण टिकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाना यह टिकाकरण सरकार द्वारा मुफ्त में लगवाये जाते है।
पूर्ण पोषाहार उपलब्ध करवाना :- आगनबाडी द्वारा स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को पूर्ण प्रोटीन युक्त पोषाहार उपलब्ध करवाया जाता है। जो की दाल-चावल/ मूंगदाल खिचडी/ दलिया आदि। इसमे भरपूर मात्रा में पौष्टिक आहार होता है। जो की स्तनपान करवाने वाले महिलाओं लिए आवश्यक होता है।
मुफ्त दवाइयों की सहायता :- योजना के तहत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को जरूरी दवाइयां जैसे आयरन, कैल्सियम, विटामीन आदि उपलब्ध करवाये जाते हैं। जिससे प्रसव के दौरान महिला को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा प्रसव के बाद बच्चे के ORS, आयरन सिरप, जैसी कई दवाइयां, आंगनबाड़ी केन्द्र से मुफ्त में उपलब्ध करवायी जाती है।
सेनेटरी नेपकिन की उपलब्धता :- योजना में गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को मुफ्त में सेनेटरी नेपकिन भीं उपलब्ध करवाये जाते है। जिससे वह जो कपड़ा उपयोग में लेती है। इस वजह से वह स्वच्छता का स्थान ध्यान नहीं रख पाती है। उनकी स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर ना पडे व वह भासिक दिनों में स्वच्छता का पूर्ण ख्याल रख सके इसलिए सरकार द्वारा योजना के तहत यह सेनेटरी नेपकिन मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाता है।
ममता कार्ड की सुविधा :- पंजीकरण के पश्चात् आंगनबाड़ी द्वारा गर्भवती महिला को एक ममता कार्ड दिया जाता है। जिसमे महिला की गर्भावस्था के समय 1 से 9 महिने की सम्पूर्ण जानकारि प्रत्येक माह उस कार्ड में रिकोर्ड की जाती है। जैसे महिला का वजन, हिमोग्लोबीन, नाम, पता, उम्र, आदि। यह कार्ड आगनबाड़ी की आशा बहन द्वारा बनाया जाता है। जिसमे बच्चे के लगने वाले टिकाकरण का ग्राफ भी मौजूद होता है।
3) PMMVY Ki Visheshtayen Kya Hai? पीएमएमवीवाई की विशेष्ताएं क्या हैं?
पीएमएमवीवाई (PMMVY) की विशेषताएं शुरुआत करने की कई विशेषताएं हैं। जो निम्न लिखित है।
- योजना के तहत गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिलाओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
- योजना की मुख्य विशेषता यह हे की यह योजना प्रत्येक वर्ग की महिलाओं के लिए है।
- Yojana के तहत वित्तीय राशि का लाभ दो जीवित बच्चो के लिए ही होता है। यदि पहला बच्चा लड़का है। तो योजना की शर्त के हिसाब से दूसरा बच्चा लडकी होना आवश्यक है।
- योजना के तहत गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिला की जो सहायता की जाती है। वह आगनबाड़ी द्वारा की जाती है।
- योजना के अन्तर्गत जो भी राशि का भुगतान होता है। वह DBT के माध्यम से सीधा महिला के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
Read More :
1) बीमा सखी योजना Whole Information 2) महिला सम्मान योजना Whole Information
3) आवास योजना ग्रामीण Whole Information 4) पीएम ई ड्राइव योजना Whole Information
5) विद्या लक्ष्मी योजना Whole Information 6) मंगला पशु बीमा योजना Whole Information
4) PMMVY 2.0 Me Sarkar Dwara Di Jani Rashi Kitni Milti Hai? PMMVY 2.0 में सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि कितनी मिलती है?
PMMVY 2.0 के तहत इस राशि का भुगतान यदि पहला बच्चा (लड़का/लड़की) होता है। 5 हजार की जगह सरकार द्वारा इस राशि का भुगतान अब 6500 रु. किया जाएगा। वहीं यदि दूसरी सन्तान लडकी होती है। और पहली संतान लड़का है। तो इस स्तिथि में महिला को आर्थिक सहायता के रूप में 6000 रु. की राशि का भुगतान किया जाएगा। इस राशि का भुगतान 2 किस्तों में किया जाता है।
पहली किस्त :- पहली किस्त का भुगतान तब किया जाता है। जब वह डॉक्टर की जांच द्वारा गर्भावस्था की सोनोग्राफी की रसीद या रिपोर्ट को आगनबाड़ी में जमा करवाती है। तो पहली किस्त की राशि 3 हजार की उसके खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
दूसरी किस्त :- दूसरी किस्त का भुगतान तब किया जाता है। जब गर्भवती महिला के पहली संतान होने पर उसका पहला टिकाकरण होने पर राशि का भुगतान 3500 रु. किया जाता है।
5) Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Me Aavedan Karne Ki Eligibility Kya Hai? प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में आवेदन करने की पात्रता क्या है?
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में आवेदन करने की कुछ निम्न लिखित पात्रता है।
- योजना में आवेदनकर्ता महिला की की आयु 19 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- योजना के लिए केवल स्तनपान करवाने वाली व गर्भवती महिला ही आवेदन कर सकती है। आवेदन
- Yojana के अन्तर्गत यदि पहली सन्तान लड़का है। व राशि प्राप्त कर ली गई है। तथा दूसरी सन्तान भी लड़का होता है। तो वह योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
- वे महिलाएं जो वेतन हानि का सामना कर रही है।
6) Matru Vandana Yojana Me Aavedan Karne Ke Liye Mukhya Dastavej Konse Hai? मातृत्व वंदना योजना में आवेदन करने के लिए मुख्य दस्तावेज़ कौन से है?
मातृत्व वंदना योजना (Matru Vandana Yojana) में आवेदन करने के लिए, महिला के पास निम्न मुख्य दस्तावेज होने आवश्यक है।
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- नवजात के जन्म के बाद उसका जन्म प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- निवास प्रमाण
- मैरिज सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
7) Matru Vandana Yojana (PMMVY) Me Registration Kaise Kare? मातृ वंदना योजना (PMMVY) में पंजीकरण कैसे करें?
मातृ वंदना योजना (PMMVY) में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रकिया को पूरा करना होगा।
7.1) Mamta Card Process- ममता कार्ड प्रक्रिया।
7.2) Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Online Registration-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऑनलाइन पंजीकरण।
7.3) Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Offline Registration-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऑफलाइन पंजीकरण।
7.1) Mamta Card Process- ममता कार्ड प्रक्रिया।
योजना के यदि कोई गर्भवती महिला योजना में पंजीकरण करवाना चाहती है। तो उसे सर्वप्रथम उसके नजदीकी आगनबाड़ी केन्द्र में जाकर आशा बहिन से ममता कार्ड बनवाना होगा। ममता कार्ड के तहत सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाएं आपको मिलती रहेगी।
ममता कार्ड कैसे बनवाये :- आशा बहिन ममता कार्ड बनाने के लिए आपसे कुछ दस्तावेज जैसे आधार कार्ड / पेन कार्ड / बैंक खाता विवरण / पहली सोनोग्राफी का रिपोर्ट जिसमें आप गर्भ से हो आदि की पुष्ठि करेगी।
7.2) Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Online Registration-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऑनलाइन पंजीकरण।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। जो की इस तरह से है।
- सर्वप्रथम आपको योजना की अधिकारिक वेबसाइट (PMMVY) पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात् आपको होमपेज पर जाकर PMMVY Login के ऑप्शन के अंदर सिटिजन Login वाले option पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा।
- मोबाइल नम्बर दर्ज करने के बाद वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब नया पेज खुलेगा जिसमें आपको आपकी समस्त जानकारी विस्तृत रूप से भरनी होगी।
- जानकारी भरने के पश्चात अब मांगे गये सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है। अब सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। जिससे आपका मातृ वंदना योजना फॉर्म Online पंजीकरण के लिए सबमिट हो जाएगा।
NOTE :- यदि आपको Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन की पूर्ण प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप से समझना है। तो हमारे द्वारा दिये गये लिंक(PMMVY ऑनलाइन पंजीकरण) पर क्लिक करें। जिसपर आपको ऑनलाइन पंजीकरण की पूर्ण प्रक्रिया आसान भाषा में विस्तृत रूप से बतायी गयी है।
7.3) Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Offline Registration-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऑफलाइन पंजीकरण।
यदि कोई आवेदक प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहता है। तो उसकी प्रक्रिया निम्न होगी।
- सर्वप्रथम आवेदिका का सरकारी राजकिय अस्पताल से गर्भावस्था की डॉक्टर से जांच करवा कर वहाँ पंजीकृत होना होगा।
- पंजीकृत होने के पश्चात् अब आपके नजदिकी आगनबाड़ी केन्द्र पर जाना होगा।
- अब आगनबाड़ी की आशा बहन द्वारा आपको एक फार्म दिया जायेगा। जो की मातृत्व वदनां योजना का होगा।
- अब फार्म में मांगी गयी समस्त जानकारियों को भर कर उसमें सभी दस्तावेजों को संलग्न करें।
- अब इस फॉर्म को आगनबाड़ी केन्द्र पर ही जमा करवा देना है।
- फार्म को जमा करवाने के पश्चात् अब आगनबाड़ी की आशा बहन द्वारा आपको एक ममता कार्ड भी दिया जायेगा।
- ममता कार्ड में आपके द्वारा पूछी गई आपकी समस्त जानकारियों को भरा जायेगा। जैसे आपका नाम, पता, वजन, गर्भावस्था का महिना आदि। ममता कार्ड में आपके बच्चे से सम्बन्धित सभी जानकारियां भी होगी। तथा नवजात के लगने वाले समस्त टिकाकरण का ग्राफ भी मौजूद होगा।
- इस तरह से आपके ऑफलाइन की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
8) Conclusion
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana) का लक्ष्य देश से लिगांनुपात को समाप्त कर समान दर्जा प्रदान करना है। तथा नवजात बच्चे व माँ को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनकी जरूरतों की पूर्ति करना है। गर्भवती महिला को समय-समय पर टिकाकरण प्रदान कर व गर्भावस्था से सम्बन्धित सभी दवाईयों को उपलब्ध करवाकर प्रसव के दौरान होने वाले खतरे से दूर रखना है। जिससे देश में बढ़ रहे गर्भपात के आँकडों को भी कम किया जा सकेगा। व माँ तथा बच्चें को नया जीवनदान दिया जा सके।
9) FAQ
Ques. 1 गर्भवती महिला के लिए 5000 रुपये कैसे प्राप्त करें?
Ans. प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिला का पंजीकरण करवाने के पश्चात् वह पहले प्रसव के उपरान्त बच्चे केजन्म में 5000 रु. प्राप्त कर सकती है।
Ques. 2 मातृ वंदना योजना का फॉर्म कैसे भरें?
Ans. यदि गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिला मातृ वंदना योजना में आवेदन करना चाहती है। तो वह ऑनलाइन आवेदन भी कर सकती है। या फिर क्षेत्र के नजदिकी आगबाड़ी केन्द्र में जाकर भी आवेदन कर सकती है।
Ques. 3 लड़का पैदा होने पर कितने पैसे मिलते हैं?
Ans. यदि मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिला के लड़का होता है। तो 5000 रु. की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
Ques. 4 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ कैसे लें?
Ans. यदि कोई गर्भवती महिला या स्तनपान करवाने वाली महिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ उठाना चाहती है। तो वह नजदीकी आगबाड़ी कैन्द्र या स्वास्थ्य केन्द्र मे जाकर पंजीकरण कर सकती है।
Ques. 5 PMMVY क्या है?
Ans. PMMVY - “प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना” जो की भारत सरकार द्वारा गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए शुरू की गई है। जिसमें सरकार द्वारा गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को वित्तीय सहायता के साथ-साथ अन्य सहायता भी प्रदान की जाती है।
एक टिप्पणी भेजें