PMMVY (Yojana Online Registration) : आवेदन की पूरी जानकारी।
PMMVY (Yojana Online Registration) : आवेदन की पूरी जानकारी।
केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना मातृत्व वंदना योजना। एक ऐसी योजना है। जिसके अंतर्गत सभी राज्यों की महिला पात्र हैं। 1,Jan.2017 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई यह Yojana जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर नवजात शिशु के फ्री टिकाकरण कर गर्भवती महिला और नवजात शिशु दोनों की पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान करना है। इस लेख में हम आपको PMMVY-प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना में पंजीकरण करने की जानकारी तो देंगे ही। साथ ही साथ हम आपको योजना में आवेदन करने की पात्रता-अपात्रता, आवश्यक दस्तावेज, योजना के तहत पैसा कितना और कब मिलेगा। की सम्पूर्ण जानकारी के बारे में भी बताएँगे।
Matru Vandana Yojana Kya Hai? मातृत्व वंदना योजना क्या है?
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिला के लिए एक स्वर्णिल योजना है। जिसके अंतर्गत महिला को पहला बच्चा होने पर सरकार की और से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। जिसका उद्देश्य गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिला व बच्चे की पूर्ण रूप से सुरक्षा करना है। योजना के अंतर्गत बच्चा होने के बाद 5 साल तक माँ और बच्चे के लिए सारी दवा, बच्चे के लगने वाले सारे टीके, और बच्चे के लिए स्वस्थ और विटामिन-मिनरल्स से भरपूर पोषाहार बिलकुल फ्री में प्रदान किये जाते है। जिससे माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। योजना के तहत अगर पहला बच्चा लड़का होता है। तो 5 हजार की राशी वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाती है। और यदि लड़की होती है। तो 6 हजार की राशी वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य गर्भावस्था में होने वाली महिला व नवजात शिशु मृत्युदर को कम करना भी है।
Read More :
1) बीमा सखी योजना Total Information 2) महिला सम्मान योजना Total Information
3) आवास योजना ग्रामीण Total Information 4) पीएम ई ड्राइव योजना Total Information
5) विद्या लक्ष्मी योजना Total Information 6) मंगला पशु बीमा योजना Total Information
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Complete View-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना विस्तार में देखें।
योजना | विस्तार |
---|---|
योजना का नाम | |
योजना किसने शुरू की | प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी |
लाभार्थी नामांकित | 4 करोड़ |
प्रारम्भिक तिथी | 01, Jan 2017 |
लाभ-पात्र | गर्भवती महिलाएं और नवजात शिशु |
आवेदिका की उम्र | 19 वर्ष या उससे उपर |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन & ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmmvy.wcd.gov.in/ |
हेल्पडेस्क नम्बर | 011-23382393, 14408 |
हेल्पडेस्क नम्बर सहायता के लिए | 181 |
हेल्पडेस्क नम्बर आपातकाल के लिए | 112 |
Table Of Contents
1) PM Matru Vandana Yojana 2025 Ki Eligibility Kya Hai? पीएम मातृत्व वंदना योजना 2025 की पात्रता क्या है?2) Additional Eligibility Criteria And Clarification Of Income Certificate PMMVY Scheme 2025 Ka Labh Uthane Ke Liye Kya Hai? अतिरिक्त पात्रता मानदंड और आय प्रमाणपत्र का स्पष्टीकरण पीएमएमवीवाई योजना 2025 का लाभ उठाने के लिए क्या है?
3) Matru Vandana Yojana Ki Ineligibility Kya Hai? मातृ वंदना योजना की अपात्रता क्या है?
4) PMMVY 2.0 Me Aavedan Karne Ke Liye Aavashyak Dastavej Kya Hai? पीएमएमवीवाई 2.0 में आवेदन करने के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?
5) Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Registration Kaise Kare? प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में पंजीकरण कैसे करें?
5.1) Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Online Registration- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऑनलाइन पंजीकरण।
5.2) Pradhanmantri Matru Vandana Yojana Offline Registration- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऑफलाइन पंजीकरण।
6) Matru Vandana Yojana 2025 Full Guidline Form In PDF Kha Se Download Kare? मातृ वंदना योजना 2025 की पूर्ण दिशानिर्देश फॉर्म PDF में कहाँ से डाउनलोड करें?
7) Conclusion
8) FAQ
1) PM Matru Vandana Yojana 2025 Ki Eligibility Kya Hai? पीएम मातृत्व वंदना योजना 2025 की पात्रता क्या है?
पीएम मातृत्व वंदना योजना 2025 में महिला को पात्र होने के लिए निम्न बातों को ध्यान में रखना होगा। जो इस प्रकार है।
- Yojana में पात्र होने के लिए महिला भारतीय नागरिक होनी आवश्यक है।
- महिला की आयु 19 वर्ष होनी आवश्यक है।
- आवेदक महिला के पास अपना आधार कार्ड, पैनकार्ड, अकाउंट नंबर, व अकाउंट नंबर आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
- महिला के सारे दस्तावेज़ योजना के तहत होने आवश्यक है।
- वह महिला जो राजकीय अस्पताल से पंजीकृत है।
2) Additional Eligibility Criteria And Clarification Of Income Certificate PMMVY Scheme 2025 Ka Labh Uthane Ke Liye Kya Hai? अतिरिक्त पात्रता मानदंड और आय प्रमाणपत्र का स्पष्टीकरण पीएमएमवीवाई योजना 2025 का लाभ उठाने के लिए क्या है?
अतिरिक्त पात्रता मापदंड और आय प्रमाणपत्र का स्पष्टीकरण पीएमएमवीवाई योजना 2025 (PMMVY 2025) का लाभ उठाने के लिए सरकार द्वारा कुछ नए दिशानिर्देश जारी किए गए है। जो इस प्रकार हैं।
- अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति हर वर्ग की महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- महिला जो आंशिक रूप से (40%) विकलांग है। या पूरी तरह से विकलांग है। उनको भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- महिला के पास अगर गरीबी रेखा से नीचे (BPL) कार्ड है। तो भी आप इस योजना के लिए पात्र है।
- महिला के पास आयुष्मान भारत के तहत जन आरोग्य योजना (PMJAY) का कार्ड है। व महिला भी इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- महिलाएं जो ई-श्रम कार्ड धारक है। वो भी इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- महिला किसान जो किसान सम्मान निधि के तहत लाभार्थी हैं। व महिला भी इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- मनरेगा जॉब कार्ड धारक महिलाएं व महिला भी इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- जिस महिला की पारिवारिक आय 8 लाख से कम है। व महिला भी इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWWs)/ आंगनवाड़ी सहायिका (AWHs)/ मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ASHAs) ये सब भी योजना का लाभ उठा सकती है।
- पहले जो केंद्र सरकार द्वारा श्रेणी निर्धारित की गई है। उसके अलावा और कोई श्रेणी बची हुई है। वो भी महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- जो कोई महिला राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत राशन कार्ड धारक है। व महिला भी इस योजना का लाभ उठा सकती है।
3) Matru Vandana Yojana Ki Ineligibility Kya Hai? मातृ वंदना योजना की अपात्रता क्या है?
वो महिला जो मातृ वंदना योजना के लिए अपात्र है।
- वह महिला जो भारतीय नागरिक नहीं है। वह महिला इस Yojana के लिए अपात्र है।
- वह महिला जिनकी आयु 19 वर्ष से कम है।
- वह महिला जो राजकीय अस्पताल से पंजीकृत नहीं है।
Read More :
1) बीमा सखी योजना Total Information 2) महिला सम्मान योजना Total Information
3) आवास योजना ग्रामीण Total Information 4) पीएम ई ड्राइव योजना Total Information
5) विद्या लक्ष्मी योजना Total Information 6) मंगला पशु बीमा योजना Total Information
4) PMMVY 2.0 Me Aavedan Karne Ke Liye Aavashyak Dastavej Kya Hai? पीएमएमवीवाई 2.0 में आवेदन करने के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?
पीएमएमवीवाई 2.0 (PMMVY 2.0) में आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेज़ आवश्यक हैं। दस्तावेज़ आवश्यक हैं। जो इस प्रकार हैं।
- राजकीय अस्पताल से पंजीकृत कार्ड।
- प्रसव रसीद।
- बच्चे, माता-पिता, आशा का फोटो।
- आधार कार्ड।
- बैंक खाता नंबर।
- मोबाइल नंबर।
5) Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Registration Kaise Kare? प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में पंजीकरण कैसे करें?
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में पंजीकरण कर सकते हैं। जो इस प्रकार है।
5.1) Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Online Registration- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऑनलाइन पंजीकरण।
5.2) Pradhanmantri Matru Vandana Yojana Offline Registration- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऑफलाइन पंजीकरण।
5.1) Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Online Registration- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऑनलाइन पंजीकरण।
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmmvy.wcd.gov.in/) पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाने के बाद आपको पोर्टल पर Citizen Login करके एक ऑप्शन मिलेगा। उसपर आपको क्लिक कर देना है।
- Citizen Login वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया इंटरफ़ेस ओपन हो जाएगा। जिसमे आपको मोबाइल नंबर वेरीफाई करने है। जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर डाल कर Verify वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- Verify वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद। आपके सामने Registration का एक नया इंटरफ़ेस ओपन हो जाएगा। जिसमे आपको मांगी गई सारी जानकारी भर कर दिए गए Create Account वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- Create Account वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद। आपका अकाउंट Create कर दिया जाता है। अकाउंट Create होने के बाद आपको दोबारा आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आ जाना है।
- होम पेज पर आने के बाद आपको एक बार फिर से Citizen Login वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। और एक बार फिर से आपके सामने एक नया इंटरफ़ेस खुल जाएगा। जिसमे आपको एक बार फिर से आपने जो पहले मोबाइल नंबर दिये थे। वो मोबाइल नंबर दोबारा डालना है। और फीर से दिए गए Verify वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- Verify वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया इंटरफ़ेस खुल जाएगा। जिसमे आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। वो OTP डाल देना है। और दिया हुआ Captcha Same To Same डाल देना है। और अंत में Validate वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- Validate वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry Of Women & Child Development) करके एक नया इंटरफ़ेस खुल जाएगा। कितनी बार वेबसाइट का सर्वर डाउन रहता है। जिसकी वजह से हो सकता है। आप कहीं बार Citizen Login पर क्लिक करेंगे तो कुछ भी ओपन नहीं होगा। ऐसी स्थिति में आपको 2-3 दिन इंतज़ार करना है। उसके बाद दुबारा कोशिश करना है।
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry Of Women & Child Development) इंटरफ़ेस खुलने के बाद आपको बाईं तरफ Data Entry करके एक ऑप्शन दिखाई देगा। उसपर क्लिक कर देना है। क्लिक करने के बाद Beneficiary Registration करके एक ऑप्शन दिखाई देगा। उसपर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप Beneficiary Registration वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने Beneficiary Registration का एक फॉर्म खुल जाएगा। जिसको आपको Step By Step मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरनी है।
- Beneficiary Registration फॉर्म चार भागों में दिया हुआ होगा।
- व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information), पात्रता प्रमाण (Eligibility Proof), महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates), वर्तमान पता (Present Address).
- व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)
- व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information) वाले भाग में आपको आपकी सारी व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information) के बारे में बताना है।
- जिसमे आपको कुछ व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information) को भरते हुए ध्यान रखना है।
- जैसे पहले ऑप्शन में आपको बताना है। जो आवेदक है, वो किसी भी तरह से कोई राज्य सरकार या केंद्र सरकार का कर्मचारी तो नहीं है।
- दूसरे ऑप्शन आपको बताना है, आप कौन से बच्चे के लिए आवेदन कर रहे है। अगर आप पहले बच्चे के लिए आवेदन कर रहे है। तो कोई दिक्कत नहीं आपको First Child वाले ऑप्शन पर टिक कर देना है। और अगर आप दूसरे बच्चे के लिए आवेदन कर रहे है। तो आपको इस बात का ध्यान रखना है। अगर आपका पहला बच्चा लड़का है। और दूसरा बच्चा भी लड़का है। तो आप दूसरे बच्चे के लिए इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते हैं। और अगर आपके पहला बच्चा लड़की है। तो आपके दूसरा बच्चा चाहे आपके लड़का हो या लड़की। आपको Second Child वाले ऑप्शन पर टिक कर देना है।
- बाकी बचे हुए ऑप्शनों में अपनी व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information) को एक-एक को पढ़ कर सबको भर कर पूरा कर लेना है। जैसे Mobile Number, Age, Category, Date of Birth, आदि।
- पात्रता प्रमाण (Eligibility Proof)
- पात्रता प्रमाण (Eligibility Proof) वाले भाग में आपको योजना के तहत दी गई डॉक्यूमेंट की लिस्ट में से कोई भी एक डॉक्यूमेंट को सेलेक्ट कर लेना है। और उस डॉक्यूमेंट का पहचान संख्या (Identity No.) डाल कर उस डॉक्यूमेंट को दिए हुए ऑप्शन में अपलोड कर देना है।
- महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates) वाले भाग में आपको MCP Card Details जो महिला का टिकाकरण कार्ड होता है। जो की महिला की गर्भावस्था के दौरान आंगनबाड़ी द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है। जिसमे आपको महिला की गर्भावस्था के दौरान जितनी भी जांचे होती है। उनकी सारी जानकारी और महिला प्रसव के दौरान होने वाली सारी जाँच की जानकारी जो की ANM द्वारा भरी जाती है। वह सारी जानकारी आपको महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates) वाले भाग में मांगे गए एक-एक में ध्यानपूर्वक पढ़ कर भरनी है।
- वर्तमान पता (Present Address)
- वर्तमान पता (Present Address) वाले भाग में आपको अपने घर का वर्त्तमान वाला जहाँ पर आप अभी रह रहे हो। वहाँ के पते की जानकारी भरनी है। पते की सारी जानकारी भरने के बाद अंत में आपको Submit वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। जिससे आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा हो जाएगा।
Note : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय आपको हर जानकारी को ध्यान सै भरना है। और कोई डॉक्यूमेंट अपलोड करने सै पहले सारे डाक्यूमेंट्स को एक बार अच्छे सै जाँच कर लेनी है।
Read More :
1) पीएम स्वनिधि योजना पंजीकरण Total Information
2) पीएम सूर्य घर योजना पंजीकरण Total Information
3) विद्या लक्ष्मी योजना पंजीकरण Total Information
4) मंगला पशु बीमा योजना पंजीकरण Total Information
5.2) Pradhanmantri Matru Vandana Yojana Offline Registration- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऑफलाइन पंजीकरण।
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऑफलाइन पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको कोई भी सरकारी अस्पताल से महिला का प्रसव कार्ड बनवा लेना है।
- प्रसव कार्ड बनवा लेने के बाद आपको आपके घर के नजदीकी आंगनबाड़ी जाना है। वहाँ जाकर आपको आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWWs)/ आंगनवाड़ी सहायिका (AWHs)/ मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ASHAs) तीनो में से किसी से भी मातृत्व वंदना योजना फॉर्म ले लेना है। और उसमे दी गई सारी जानकारी को अच्छे से पढ़ कर फॉर्म को भर लेना है।
- पंजीकरण फॉर्म को पूरा भरने के बाद। फॉर्म में मांगे गए सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ फॉर्म के साथ संलग्न कर देने है। दस्तावेज़ फॉर्म के साथ संलग्न कर देने के बाद। उस फॉर्म को उसी आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करवा देना है।
- फॉर्म जमा करवाने के तत्पश्चात आपको आंगनबाड़ी केंद्र से मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ASHAs) बेन द्वारा आपको एक ममता कार्ड भी बनाया जाएगा। जिसमे बच्चे के लगने वाले सारे टीके की जानकारी को ममता कार्ड के ग्राफ में सम्पूर्ण रूप से भरा जाएगा। एवं समय-समय पर बच्चे के स्वास्थ्य से सम्बंधित सभी आवश्यक दवाइयों को उपलब्ध करवाया जाएगा।
6) Matru Vandana Yojana 2025 Full Guidline Form In PDF Kha Se Download Kare? मातृ वंदना योजना 2025 की पूर्ण दिशानिर्देश फॉर्म PDF में कहाँ से डाउनलोड करें?
मातृ वंदना योजना 2025 की पूर्ण दिशानिर्देश फॉर्म PDF में डाउनलोड करने के लिए आपको हमारे द्वारा दी गई लिंक मातृ वंदना योजना फॉर्म pdf पर जाकर क्लिक करना होगा। जिसमे आपको योजना की 2025 की पूर्ण दिशानिर्देश PDF फॉर्मेट में दी गई है। जिसे पढ़ कर आप भी इस योजना को आसानी से समझ कर आवेदन कर सकते हैं।
7) Conclusion
प्रधानमंत्रि मातृ वंदना योजना स्तनपान करवाने वाली व गर्भवती महिलाओं के लिए लागु की गई है। जिसमे हर वर्ग की महिला योजना में पंजीकरण करवा कर माँ स्वयं व अपने बच्चे को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान करवा सकती है। Yojana का मकसद देश में हो रही कन्या भ्रूण हत्या व गर्भपात जैसी समस्याओं को जड़ से समाप्त करना है। तथा नवजात बच्चे के समय-समय पर पूर्ण टिकाकरण की सुविधा प्रदान कर उसे हर बीमारी से दूर रखने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही साथ गर्भवती व स्तन पान करवाने वाली महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।
8) FAQ
Ques. 1 मातृ वंदना योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Ans. गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिला यदि योजना का लाभ उठाना चाहती है। या आवेदन करना चाहती है। तो वह योजना के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो तरह से आवेदन कर सकती है। आवेदन व क्षेत्र के नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र व ऑनलाइन PMMVY की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
Ques. 2 मातृत्व वंदना योजना की पात्रता क्या है?
Ans. मातृत्व वंदना योजना की मुख्य पात्रता महिला गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली होनी चाहिए। तथा उसकी आयु 19 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
Ques. 3 मातृ वंदना योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
Ans. यदि कोई गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मे आवेदन करना चाहती है। तो उसके पास स्वयं का पति का आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर, आवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, गर्भावस्था की सोनोग्राफी की रिपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटो आदि जैसे दस्तावेज होने आवश्यक है।
Ques. 4 1 बच्चा होने पर कितना पैसा मिलेगा?
Ans. यदि महिला के पहला बच्चा होता है। या वह लड़का होता है। तो उसे 5000 रु. की राशि प्रदान की जाती है। वही यदि दूसरी लडकी होती है। तो उसे 6000 रु. की राशि प्रदान की जाती है।
Ques. 5 प्रधानमंत्री मातृ वदमा योजना में कितनी किस्त में पैसा मिलता है?
Ans. प्रधानमंत्रि मातृत्व वंदना योजना के तहत मिलने वाला पैसा 3 किस्तों में सरकार द्वारा सीधे DBT के माध्यम से बैंक खाते में ट्रासंफर कर दिया जाता है।
एक टिप्पणी भेजें